नवम्बर 21, 2026 9:23 पूर्वाह्न

printer

गोवा में आज भारतीय अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव-2026 के अंतर्गत भारतीय पैनोरमा खंड की शुरुआत होगी

गोवा में आज भारतीय अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव-इफ्फी 2026 के अंतर्गत भारतीय पैनोरमा खंड की शुरुआत होगी। इस प्रतिष्ठित खंड में विभिन्न भाषाओं और प्रारूपों की समकालीन भारतीय फिल्मों का प्रदर्शन किया जाएगा।

आदित्य धर के निर्देशन में बनी  फिल्म ‘धुरंधर’  मुख्यधारा सिनेमा श्रेणी में उद्घाटन फिल्म होगी।  गैर-फीचर फिल्म श्रेणी में लीना यादव के निर्देशन में बनी लद्दाखी फिल्म ‘बीकमिंग’ से इस खंड की शुरुआत होगी।

इससे पहले कल इफ्फी के 57वें संस्करण के भव्य उद्घाटन समारोह के साथ ही नौ दिन तक चलने वाले फिल्म महोत्सव की शुरुआत हुई। गोवा के मुख्यमंत्री डॉ. प्रमोद सावंत और महोत्सव के निदेशक तथा फिल्म निर्माता आशुतोष गोवारिकर ने तालेगांव स्थित डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी इंडोर स्टेडियम में महोत्सव का उद्घाटन किया।