नवम्बर 23, 2026 2:52 अपराह्न

printer

तमिलनाडु, पुद्दुच्‍चेरी और कराईक्‍काल में अगले पांच दिन में तेज बारिश का अनुमान

मौसम विभाग ने अगले पांच दिन के दौरान तमिलनाडु, पुद्दुचेरी और कराईक्‍काल में तेज वर्षा का अनुमान व्यक्त किया है। आंध्र प्रदेश और अंडमान-निकोबार द्वीप समूह में  आज तेज़ हवाएं चलने और बौछारे पड़ने की संभावना है।

बिहार, पूर्वी उत्तर प्रदेश, झारखंड, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा और ओडिशा में आज घना कोहरा छाया रह सकता है।