जून 13, 2026 9:18 अपराह्न | Kailash Mansarovar Yatra

printer

कैलाश मानसरोवर यात्रा से जुड़ी फर्जी ऑनलाइन घोषणाओं और विज्ञापनों से रहें सावधान: विदेश मंत्रालय

विदेश मंत्रालय की तथ्य जांच इकाई ने कैलाश मानसरोवर यात्रा के संबंध में ऑनलाइन फर्जी घोषणाएं और विज्ञापनों से लोगों को सतर्क किया है। मंत्रालय ने ऐसी घोषणाओं और विज्ञापनों से सावधान रहने को कहा है। मंत्रालय ने कहा कि कैलाश मानसरोवर यात्रा के लिए विदेश मंत्रालय का एकमात्र प्रामाणिक पोर्टल kmy.gov.in है।