जुलाई 23, 2026 5:30 अपराह्न

views 20

कैलाश मानसरोवर यात्रा के लिए इस वर्ष एक हजार तीर्थयात्रियों की व्यवस्था

सरकार ने आज बताया कि कैलाश मानसरोवर की यात्रा के लिए कुल एक हजार तीर्थयात्रियों के लिए व्यवस्था की गई है। दस जत्थे उत्तराखंड के लिपुलेख दर्रे से और दस जत्थे सिक्किम के नाथू ला दर्रे से होकर गुजरेंगे। विदेश राज्य मंत्री कीर्ति वर्धन सिंह ने राज्यसभा में लिखित उत्तर में बताया कि पिछले वर्ष विदेश मंत्रालय द्वारा आयोजित इस यात्रा में 688 तीर्थयात्रियों ने यह यात्रा की थी। उन्होंने बताया कि पिछले वर्ष पांच जत्थे उत्तराखंड के लिपुलेख दर्रे से और दस जत्थे सिक्किम के नाथू ला दर्रे से होकर गुजरे थे। श्री...

जुलाई 10, 2026 9:01 अपराह्न

views 70

कैलाश मानसरोवर यात्रा का पहले जत्थे ने उत्तराखंड के पिथौरागढ़ जिले के लिपुलेख दर्रे से चीन में किया प्रवेश

कैलाश मानसरोवर यात्रा का पहला जत्था आज उत्तराखंड के पिथौरागढ़ जिले के लिपुलेख दर्रे से चीन में प्रवेश कर गया। भारत-तिब्बत सीमा पुलिस के अधिकारियों ने जत्‍थे की सभी आवश्यक आव्रजन और सीमा संबंधी औपचारिकताओं को पूरा करवाया। इस जत्थे में 52 सदस्य हैं, जिनमें 48 तीर्थयात्री, एक चिकित्सा कर्मी और तीन रसोइये हैं। चीन में प्रवेश करने के बाद, समूह आगामी दिनों में पवित्र कैलाश पर्वत और मानसरोवर झील की यात्रा से पहले निर्धारित शिविरों में विश्राम करेगा।     प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियों ने तीर्थयात्रा को सु...

जून 13, 2026 9:18 अपराह्न

views 56

कैलाश मानसरोवर यात्रा से जुड़ी फर्जी ऑनलाइन घोषणाओं और विज्ञापनों से रहें सावधान: विदेश मंत्रालय

विदेश मंत्रालय की तथ्य जांच इकाई ने कैलाश मानसरोवर यात्रा के संबंध में ऑनलाइन फर्जी घोषणाएं और विज्ञापनों से लोगों को सतर्क किया है। मंत्रालय ने ऐसी घोषणाओं और विज्ञापनों से सावधान रहने को कहा है। मंत्रालय ने कहा कि कैलाश मानसरोवर यात्रा के लिए विदेश मंत्रालय का एकमात्र प्रामाणिक पोर्टल kmy.gov.in है।

जुलाई 5, 2025 4:47 अपराह्न

views 59

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने टनकपुर से कैलाश मानसरोवर यात्रा के पहले दल को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना 

  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज चम्पावत जिले के टनकपुर से कैलाश मानसरोवर यात्रा के पहले दल को हरी झंडी दिखाकर अगले पड़ाव के लिए रवाना किया। दिल्ली से चला यह यात्रा दल कल अपने पहले पड़ाव टनकपुर पहुंचा था। 50 सदस्यीय इस दल में गुजरात, दिल्ली, राजस्थान, महाराष्ट्र, उतर प्रदेश, बंगाल, तेलांगना और छत्तीसगढ़ के श्रद्धालु शामिल हैं। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि तीर्थयात्रियों की सुरक्षा और उन्हें किसी प्रकार की परेशानी न हो इसके लिए सभी व्यवस्थाएं की गई हैं।   इससे पहले मुख्यमंत्री ने  दल के सदस्...