सितम्बर 10, 2026 6:32 पूर्वाह्न

views 53

सिक्किम में बनी फिल्म ‘नुमाहांगमा’ एनआईएफएफ 2026 के लिए चुनी गई

सिक्किम में बनी फीचर फिल्म नुमाहांगमा को दूसरे नेपाल इंडिजिनस फिल्म फेस्टिवल (एनआईएफएफ) 2026 के लिए चुना गया है। फिल्म का निर्देशन फिल्मकार नियारा सुब्बा ने किया है और इसके निर्माता एच.एम. सुब्बा हैं।  यह महोत्सव 27 सितंबर को ब्रिटेन के लंदन में आयोजित किया जाएगा।

सितम्बर 10, 2026 6:21 पूर्वाह्न

views 15

केरलम: अलाप्पुझा और एर्नाकुलम ज़िलों के कुछ हिस्सों में बारिश का ‘येलो अलर्ट’ जारी

केरलम में अलाप्पुझा और एर्नाकुलम ज़िलों में आज कुछ जगहों पर भारी बारिश के लिए 'येलो अलर्ट' जारी किया गया है, जिससे पिछले तीन दिनों से पड़ रही भीषण गर्मी से राहत मिलने की संभावना है। कल तक राज्य के कई हिस्सों में दिन का तापमान सामान्य से तीन-चार डिग्री सेल्सियस ज़्यादा रहा। शुक्रवार और शनिवार के लिए ...

सितम्बर 10, 2026 6:21 पूर्वाह्न

views 82

इस्माइली मुस्लिम समुदाय के 50वें इमाम प्रिंस रहीम आगा खान पंचम भारत पहुंचे

इस्माइली मुस्लिम समुदाय के 50वें इमाम, प्रिंस रहीम आगा खान पंचम, अपनी पहली भारत यात्रा पर कल नई दिल्ली पहुंचे। भारतीय प्रतिनिधिमंडल ने उनका स्वागत किया। विदेश मंत्रालय ने बताया उनकी इस यात्रा के दौरान सामाजिक विकास और विरासत संरक्षण में आगा खान विकास नेटवर्क के साथ चल रहे सहयोग की समीक्षा की जाएगी। ...

सितम्बर 10, 2026 6:20 पूर्वाह्न

views 98

दिल्ली नगर निगम ने खतरनाक इमारतों और अनधिकृत निर्माण के खिलाफ कार्रवाई की तेज

दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) ने खतरनाक इमारतों, अनधिकृत निर्माण और दिल्ली मास्टर प्लान तथा भवन उप-नियमों के उल्लंघन के खिलाफ कार्रवाई तेज कर दी है। यह अभियान निगम के सभी 12 जोन में चलाया जा रहा है। एमसीडी ने कल 34 ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की। इसके अलावा, 17 संपत्तियां सील की गईं, 22 कारण बताओ नोटिस जारी क...

सितम्बर 9, 2026 10:33 अपराह्न

views 14

तथ्य जांच: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का निवेश योजना से जुड़ा वीडियो फ़र्जी

सरकार ने सोशल मीडिया पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से जुड़ा एक फर्जी वीडियो सामने आने के बाद लोगों को आगाह किया है। इस वीडियो में प्रधानमंत्री के नाम पर 22 हजार रुपये के शुरुआती निवेश से हर महीने 25 लाख रुपये की सुनिश्चित आय देने वाली निवेश योजना का प्रचार करने का दावा किया गया है। पत्र सूचना कार्या...

सितम्बर 9, 2026 10:11 अपराह्न

views 14

छत्तीसगढ़ के मुख्य सचिव को एन.एच.आर.सी. का नोटिस, निर्माणाधीन पुल के संबंध में मांगा जवाब

राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एन.एच.आर.सी.) ने छत्तीसगढ़ के मुख्य सचिव को मीडिया रिपोर्ट के संबंध में नोटिस जारी किया है। इस रिपोर्ट के अनुसार छत्तीसगढ़ के मैनपुर ब्लॉक के आसपास की बस्तियों के दर्जनों बच्चे स्कूल पहुंचने के लिए पैरी नदी पार करने के लिए एक अधूरे पुल से जुड़ी संकरी और फिसलन भरी लोहे की स...

सितम्बर 9, 2026 10:02 अपराह्न

views 192

केंद्र ने 20 हजार 800 करोड़ रुपये से अधिक की लागत वाली 8 मल्टीट्रैकिंग रेलवे परियोजनाओं को दी मंजूरी

केंद्रीय मंत्रिमंडल ने 20 हजार 800 करोड़ रुपये से अधिक की कुल लागत वाली आठ मल्टीट्रैकिंग रेलवे परियोजनाओं को मंजूरी दी है। मंत्रिमंडल की बैठक के बाद मीडिया को जानकारी देते हुए सूचना और प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताया कि इनमें से तीन मल्टीट्रैकिंग रेलवे परियोजनाओं को कुल 10 हजार 783 करोड़ रुपय...

सितम्बर 9, 2026 9:57 अपराह्न

views 129

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भारत-श्रीलंका की दीर्घकालिक रक्षा और रणनीतिक साझेदारी को मजबूत करने पर ज़ोर दिया

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि सुरक्षित समुद्री मार्ग, नौवहन की स्वतंत्रता, अंतरराष्ट्रीय कानून का सम्मान और निर्बाध समुद्री व्यापार हिंद महासागर क्षेत्र की सामूहिक सुरक्षा और समृद्धि के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण हैं। श्री सिंह ने यह बात श्रीलंका के कोलंबो स्थित रक्षा मंत्रालय के अपने दौरे के दौरान ...

सितम्बर 9, 2026 9:48 अपराह्न

views 20

सेबी ने एमआईआई के नियमों में बदलाव के लिए पेश किया प्रस्ताव

बाजार नियामक सेबी ने आज मार्केट इंफ्रास्ट्रक्चर इंस्टीट्यूशंस- एमआईआई के लिए नियमों में बदलाव के प्रस्ताव पेश किए हैं। इन प्रस्तावों का उद्देश्य शेयर बाजार एक्सचेंज, क्लियरिंग कॉर्पोरेशन और डिपॉजिटरी जैसे संस्थानों के शासी बोर्डों में योग्य उम्मीदवारों का दायरा बढ़ाना और प्रमुख प्रबंधन पदों के लिए य...

सितम्बर 9, 2026 9:39 अपराह्न

views 22

थाईलैंड ने साधारण पासपोर्ट धारक भारतीय पर्यटकों को वीज़ा अनिवार्यता से दी छूट

थाईलैंड के गृह मंत्रालय ने कहा है कि साधारण पासपोर्ट धारक भारतीय पर्यटकों को वीज़ा अनिवार्यता से छूट दे दी गई है। यह छूट पर्यटकों को थाईलैंड में 30 दिनों तक रहने की अनुमति देती है। यह छूट इस महीने की 15 तारीख से लागू होगी। थाईलैंड में भारतीय दूतावास ने एक सोशल मीडिया पोस्ट में कहा है कि यात्रियों के...