अमरीका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने ईरान को परमाणु हथियार हासिल करने से रोकने को अपने प्रशासन की प्रमुख उपलब्धियों में से एक बताया है। उन्होंने दावा किया कि अगर अमरीका ने हस्तक्षेप नहीं किया होता, तो ईरान अब तक इन हथियारों का इस्तेमाल कर चुका होता।
मीडिया से बातचीत में ट्रंप ने कहा कि यह फैसला लेने के लिए साहस की जरूरत थी। उन्होंने कहा कि इससे पहले किसी अमरीकी राष्ट्रपति ने ऐसी कार्रवाई करने की इच्छा नहीं दिखाई।
ट्रंप का यह बयान ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची के उस आरोप के एक दिन बाद आया है, जिसमें उन्होंने कहा था कि अमरीका, ईरान की क्षेत्रीय नीतियों का विरोध करने के लिए उसके परमाणु कार्यक्रम को बहाने के रूप में इस्तेमाल कर रहा है।