अमरीका ने ईरान समर्थित यमन के हूती विद्रोहियों से बढ़ते सुरक्षा खतरों के बीच गैर-आपातकालीन सरकारी कर्मचारियों और उनके परिवारों को सऊदी अरब छोड़ने का आदेश दिया है।
अमरीका के विदेश विभाग के प्रवक्ता टॉमी पिगॉट ने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि यह फैसला सऊदी अरब के नागरिक हवाई अड्डों और महत्वपूर्ण बुनियादी ढांचे पर हूती विद्रोहियों के बढ़ते हमलों के बाद लिया गया है। इन हमलों में लोग हताहत हुए हैं और यात्रा सेवाएं भी प्रभावित हुई हैं।
यह कदम ईरान के खिलाफ अमरीका और इस्राइल के युद्ध के बाद क्षेत्र में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है। इस संघर्ष से वैश्विक ऊर्जा व्यापार बाधित हुआ है और खाड़ी देशों की अर्थव्यवस्थाएं भी प्रभावित हुई हैं।
सऊदी अरब के शहर रियाद स्थित अमरीकी दूतावास ने हाल ही में जानलेवा हमलों, जिनमें सऊदी अरब की राजधानी के हवाई अड्डे पर हुए हमले भी शामिल हैं, के बाद हूती विद्रोहियों के और हमलों की आशंका को लेकर चेतावनी जारी की थी।