अक्टूबर 22, 2026 8:52 पूर्वाह्न

printer

आज नई दिल्ली में पोलैंड के प्रधानमंत्री डॉनल्ड टस्क के साथ द्विपक्षीय वार्ता करेंगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज नई दिल्ली में पोलैंड के प्रधानमंत्री डॉनल्ड टस्क के साथ द्विपक्षीय वार्ता करेंगे। इस दौरान दोनों नेता भारत और पोलैंड के संबंधों के सभी पहलुओं की समीक्षा करेंगे। साथ ही, क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर भी विचार विमर्श करेंगे। वार्ता के बाद कई समझौतों पर हस्ताक्षर होने की उम्मीद है। पोलैंड के प्रधानमंत्री के साथ वित्त और अर्थव्यवस्था मंत्री आंद्रेज डोमान्स्की और व्यापार जगत के प्रतिनिधियों का एक दल भी भारत आया है।

प्रधानमंत्री के रूप में डॉनल्ड टस्क की यह दूसरी भारत यात्रा है। इससे पहले, उन्होंने 2010 में भारत का दौरा किया था। वर्ष 2017 में वे यूरोपीय परिषद के अध्यक्ष के रूप में भारत-यूरोपीय संघ शिखर सम्मेलन में शामिल होने के लिए नई दिल्ली आए थे।

अपनी यात्रा के दौरान पोलैंड के प्रधानमंत्री बेंगलुरु भी जाएंगे। वहां वे सूचना प्रौद्योगिकी और अंतरिक्ष क्षेत्र सहित विभिन्न क्षेत्रों के कारोबारियों और प्रतिनिधियों से मुलाकात करेंगे।