अगस्त 18, 2026 3:37 अपराह्न

views 221

ऋषभ पंत ने रचा इतिहास, टेस्ट क्रिकेट में 100 छक्के लगाने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी बने

विकेटकीपर-बल्लेबाज ऋषभ पंत ने आज श्रीलंका के खिलाफ पहले टेस्ट के चौथे दिन टेस्ट क्रिकेट में 100 छक्के पूरे कर लिए। यह उपलब्धि हासिल करने वाले वे पहले भारतीय और दुनिया के चौथे खिलाड़ी बन गए हैं।

अगस्त 18, 2026 2:31 अपराह्न

views 190

पर्यावरण सहयोग पर आम सहमति बनाने के उद्देश्‍य से 12वें ब्रिक्‍स पर्यावरण मंत्रियों की बैठक नई दिल्‍ली में संपन्‍न

नई दिल्ली के भारत मंडपम में 12वां ब्रिक्स पर्यावरण मंत्रियों का सम्मेलन का आयोजन किया गया। यह सम्मेलन सदस्य देशों के मंत्रियों, वरिष्ठ अधिकारियों, नीति निर्माताओं और विशेषज्ञों के लिए सार्थक चर्चा करने, आम सहमति बनाने और पर्यावरण सहयोग को मजबूत करने का एक मंच प्रदान किया। केंद्रीय पर्यावरण, वन और जल...

अगस्त 18, 2026 2:31 अपराह्न

views 67

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने तीन राज्यों में नए प्रदेश प्रभारी नियुक्त किए

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने उत्तर प्रदेश, पंजाब और गुजरात के लिए नए प्रदेश प्रभारी नियुक्त किए हैं। विनोद तावड़े को उत्तर प्रदेश का प्रभारी और जगदीश ईश्वरभाई पटेल को सह-प्रभारी बनाया गया है। डॉ. सतीश पूनिया को पंजाब का प्रभारी और तरुण चुघ को गुजरात का प्रभारी नियुक्त किया ग...

अगस्त 18, 2026 2:28 अपराह्न

views 69

कर्नाटक लोक सेवा आयोग में कथित भर्ती अनियमितताओं को लेकर ईडी की तलाशी जारी

प्रवर्तन निदेशालय कर्नाटक लोक सेवा आयोग में कथित प्रश्नपत्र लीक घोटाले से जुड़े मामले में राज्य में कई ठिकानों पर तलाशी अभियान चला रहा है। आयोग के पूर्व अध्यक्ष शिवशंकरप्पा एस. साहूकार पर प्रश्नपत्र लीक, ओएमआर शीट में छेड़छाड़ और सरकारी पशु चिकित्सा अधिकारियों की भर्ती के लिए प्रति उम्मीदवार 70 से 8...

अगस्त 18, 2026 2:25 अपराह्न

views 481

सरकार ने राष्ट्रीय खेल पुरस्कार 2025 की घोषणा की

सरकार ने राष्ट्रीय खेल पुरस्कार-2025 की घोषणा कर दी है। भारत की प्रमुख महिला बैडमिंटन डबल्स जोड़ी ट्रीसा जॉली और पल्लेल्ला गायत्री गोपीचंद समेत विभिन्न खेलों के 15 अन्य खिलाड़ियों को खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए अर्जुन पुरस्कार दिया जाएगा।    भारतीय फुटबॉल के दिग्गज खिलाड़ी इसायाह अरुमैनायागम ...

अगस्त 18, 2026 2:24 अपराह्न

views 43

झारखंड, बिहार, छत्तीसगढ़, पूर्वी मध्य प्रदेश, हिमाचल प्रदेश, ओडिशा और उत्तर प्रदेश में आज मूसलाधार वर्षा की संभावना

मौसम विभाग ने  झारखंड, बिहार, छत्तीसगढ़, पूर्वी मध्य प्रदेश, हिमाचल प्रदेश, ओडिशा और उत्तर प्रदेश में आज मूसलाधार वर्षा की संभावना व्यक्त की है। अगले दो दिन में उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, तमिलनाडु, पुद्दुचेरी, कराईक्काल और पूर्वोत्तर भारत में भी इसी तरह का मौसम रहेगा।   इस बीच, द...

अगस्त 18, 2026 2:17 अपराह्न

views 53

बीडब्ल्यूएफ विश्व चैंपियनशिप में, उन्नति हुडा ने म्यांमा की थेत हतार थुजार को हराकर महिला सिंगल्‍स के दूसरे दौर में प्रवेश किया

बी.डबल्‍यू.एफ. बैडमिंटन विश्व चैंपियनशिप में, नई दिल्ली के इंदिरा गांधी इंडोर स्टेडियम में म्यांमा की थेत हतार थुजार को सीधे गेमों में हराकर भारत की उन्नति हुडा महिला सिंगल्‍स के दूसरे दौर में पहुंच गई हैं। पहले गेम में कड़ी टक्कर देखने को मिली, जिसमें भारतीय खिलाड़ी ने अपनी प्रतिद्वंदी को 22-20 से ...

अगस्त 18, 2026 1:57 अपराह्न

views 59

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने नई दिल्ली में एनसीसी के साहसिक अभियान ‘अपराजिता-परांग ला 2026’ को रवाना किया

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने नई दिल्ली में राष्ट्रीय कैडेट कोर-एनसीसी के प्रमुख साहसिक अभियान अपराजिता-परांग ला 2026 को रवाना किया। 30 दिन का यह अभियान 250 किलोमीटर लंबे परांग ला दर्रे से होकर गुजरेगा, जो हिमाचल प्रदेश की स्पीति घाटी को लद्दाख के चांगथांग क्षेत्र से जोड़ता है। इसे देश के सबसे चुनौतीप...

अगस्त 18, 2026 1:49 अपराह्न

views 42

पीओजेके में बढ़ते तनाव पर यूकेपीएनपी ने अंतरराष्ट्रीय समुदाय का ध्यान आकर्षित किया, जताई चिंता

पाकिस्तान के कब्जे वाले जम्मू-कश्मीर में बढ़ते तनाव के बीच यूनाइटेड कश्मीर पीपुल्स नेशनल पार्टी - यूकेपीएनपी ने क्षेत्र में पाकिस्तानी बलों द्वारा मानवाधिकारों के उल्लंघन की ओर अंतरराष्ट्रीय समुदाय का ध्यान आकर्षित किया है।   यूकेपीएनपी ने नागरिकों की मौत और घायल होने, मनमानी गिरफ्तारियों, जबरन गुमश...

अगस्त 18, 2026 1:42 अपराह्न

views 49

डेरगांव-दिमापुर पाइपलाइन के चालू होने से नागालैंड पूर्वोत्तर और राष्ट्रीय गैस ग्रिड से जुड़ा

केंद्रीय पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने आज कहा कि डेरगांव-दिमापुर पाइपलाइन के चालू होने से नागालैंड अब पूर्वोत्तर गैस ग्रिड और राष्ट्रीय गैस ग्रिड से जुड़ गया है। श्री पुरी ने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि यह चालू होना पूर्वोत्तर को भारत का विकास इंजन बनाने की दिशा में एक ऐतिहा...