अगस्त 18, 2026 2:24 अपराह्न

printer

झारखंड, बिहार, छत्तीसगढ़, पूर्वी मध्य प्रदेश, हिमाचल प्रदेश, ओडिशा और उत्तर प्रदेश में आज मूसलाधार वर्षा की संभावना

मौसम विभाग ने  झारखंड, बिहार, छत्तीसगढ़, पूर्वी मध्य प्रदेश, हिमाचल प्रदेश, ओडिशा और उत्तर प्रदेश में आज मूसलाधार वर्षा की संभावना व्यक्त की है। अगले दो दिन में उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, तमिलनाडु, पुद्दुचेरी, कराईक्काल और पूर्वोत्तर भारत में भी इसी तरह का मौसम रहेगा।
 
इस बीच, दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, चंडीगढ़, केरल और माहे में आज तेज वर्षा हो सकती है।  अगले दो से तीन दिन में आंध्र प्रदेश, गुजरात और उत्तरी आंतरिक कर्नाटक में बिजली चमकने और तेज हवाओं के साथ तूफान की संभावना है।