प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज सुबह 11 बजे आकाशवाणी पर मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ के माध्यम से देश-विदेश के लोगों के साथ अपने विचार साझा करेंगे। यह इस कार्यक्रम की 140वीं कड़ी होगी। कार्यक्रम का प्रसारण आकाशवाणी और दूरदर्शन के सभी नेटवर्क के अलावा, आकाशवाणी समाचार की न्यूज़ की वेबसाइट और न्यूज़ ऑन एयर मोबाइल ऐप पर भी किया जाएगा।
इसके साथ ही, कार्यक्रम का सीधा प्रसारण आकाशवाणी समाचार, डीडी न्यूज़, प्रधानमंत्री कार्यालय और सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के यूट्यूब चैनलों पर भी होगा। हिंदी प्रसारण के तुरंत बाद आकाशवाणी से इस कार्यक्रम का क्षेत्रीय भाषाओं में प्रसारण करेगा।