पाकिस्तान के कब्जे वाले जम्मू-कश्मीर में बढ़ते तनाव के बीच यूनाइटेड कश्मीर पीपुल्स नेशनल पार्टी – यूकेपीएनपी ने क्षेत्र में पाकिस्तानी बलों द्वारा मानवाधिकारों के उल्लंघन की ओर अंतरराष्ट्रीय समुदाय का ध्यान आकर्षित किया है।
यूकेपीएनपी ने नागरिकों की मौत और घायल होने, मनमानी गिरफ्तारियों, जबरन गुमशुदगी और संचार व्यवस्था बंद किए जाने की खबरों पर गंभीर चिंता जताई है। संगठन ने शांतिपूर्ण राजनीतिक कार्यकर्ताओं और मानवाधिकार रक्षकों की आवाजाही पर प्रतिबंध और उनके खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई पर भी चिंता व्यक्त की है।
संगठन ने कहा कि न्यायेतर हत्याओं, जबरन गुमशुदगी, यातना, गैरकानूनी हिरासत और बल के अत्यधिक इस्तेमाल की स्वतंत्र जांच होनी चाहिए। यूकेपीएनपी ने संयुक्त राष्ट्र और अंतरराष्ट्रीय समुदाय से पाकिस्तान पर शांतिपूर्ण प्रदर्शनकारियों और नागरिकों के खिलाफ अत्यधिक और घातक बल का इस्तेमाल तुरंत रोकने के लिए दबाव बनाने का आग्रह किया है।