प्रवर्तन निदेशालय कर्नाटक लोक सेवा आयोग में कथित प्रश्नपत्र लीक घोटाले से जुड़े मामले में राज्य में कई ठिकानों पर तलाशी अभियान चला रहा है। आयोग के पूर्व अध्यक्ष शिवशंकरप्पा एस. साहूकार पर प्रश्नपत्र लीक, ओएमआर शीट में छेड़छाड़ और सरकारी पशु चिकित्सा अधिकारियों की भर्ती के लिए प्रति उम्मीदवार 70 से 80 लाख रुपये की रिश्वत मांगने के आरोप हैं। यह भी आरोप है कि एक निजी कंपनी ने बिचौलिए के रूप में काम किया। इसी मामले में निदेशालय ने शिवशंकरप्पा के आवास, आयोग के कुछ पूर्व सदस्यों के ठिकानों और निजी कंपनी से जुड़े कार्यालयों में तलाशी ली। जांच भर्ती प्रक्रिया में हुई अनियमितताओं और इसमें भ्रष्टाचार से जुड़े लोगों की संभावित भूमिका पर केंद्रित है।
News On AIR | अगस्त 18, 2026 2:28 अपराह्न
कर्नाटक लोक सेवा आयोग में कथित भर्ती अनियमितताओं को लेकर ईडी की तलाशी जारी