नवम्बर 27, 2026 9:56 अपराह्न

printer

सीबीआईने विकास अग्रवाल को संयुक्त अरब अमीरात से भारत वापस लाने में सफलता हासिल की

केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो-सीबीआई ने इंटरपोल के रेड नोटिस पर वांछित आरोपी सुजीत कुमार को संयुक्त अरब अमीरात से भारत वापस लाने में सफलता हासिल की है। यह कार्रवाई कल विदेश मंत्रालय, गृह मंत्रालय और केरलम् पुलिस के समन्वय से की गई। सीबीआई के अनुसार, सुजीत कुमार केरलम् पुलिस द्वारा दर्ज हत्या के एक मामले में वांछित था और लंबे समय से फरार था। उसके खिलाफ सक्षम न्यायालय में आरोपपत्र भी दाखिल किया जा चुका है।

केरलम् पुलिस के अनुरोध पर सीबीआई की राष्ट्रीय केंद्रीय ब्यूरो-एनसीबी, नई दिल्ली ने इंटरपोल के माध्यम से उसके खिलाफ रेड नोटिस जारी कराया था। यूएई के अधिकारियों ने उसकी लोकेशन का पता लगाकर उसे गिरफ्तार किया। इसके बाद कानूनी प्रक्रिया पूरी कर उसे भारत प्रत्यर्पित करने की अनुमति दी गई।