विश्व नेताओं ने अमरीका और ईरान के बीच शांति समझौते का स्वागत किया है और इसे पश्चिम एशिया में स्थायित्व बहाल करने के दिशा में महत्वपूर्ण राजनयिक कदम बताया है।
कतर के प्रधानमंत्री शेख मोहम्मद बिन अब्दुल रहमान बिन जसीम अल थानी ने क्षेत्रीय और अंतरराष्ट्रीय मध्यस्थों की भूमिका की सराहना की है।
ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर ने इसे युद्ध समाप्त करने, क्षेत्रीय स्थिरता बनाए रखने और होर्मुज जलडमरूमध्य खोलने के लिए महत्वपूर्ण कदम बताया है।
जर्मनी के चांसलर फेड्ररिक मर्त्ज ने समझौते को राजनयिक उपलब्धि बताया है।
फ्रांस के राष्ट्रपति एमेनुअल मैक्रों ने समझौता जल्दी लागू करने और होर्मुज जलडमरूमध्य में निर्बाध नौवहन फिर शुरू करने की अपील की है।