मौसम विभाग ने आज गुजरात और मध्य महाराष्ट्र में मूसलाधार बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है। अरुणाचल प्रदेश, पूर्वी राजस्थान, कर्नाटक, केरल और माहे के कुछ हिस्सों में भी आज तेज वर्षा हो सकती है। दिल्ली, हरियाणा, चंडीगढ़, उत्तराखंड, बिहार, हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर में भी अगले दो दिन तेज बारिश का अनुमान व्यक्त किया गया है। इसी तरह का मौसम उत्तर-पूर्वी भारत, पंजाब, कोंकण, गोवा, ओडिशा, तेलंगाना, मध्य प्रदेश और राजस्थान के कुछ हिस्सों में रहने की संभावना है।
मौसम विभाग ने आज अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, झारखंड, लक्षद्वीप, तेलंगाना, विदर्भ और पश्चिमी मध्य प्रदेश में गरज के साथ आंधी-वर्षा का अनुमान है। इसी तरह की स्थिति उत्तर-पूर्वी भारत, छत्तीसगढ़, गुजरात क्षेत्र और उत्तराखंड के कुछ हिस्सों में भी रहने की संभावना है।