जुलाई 31, 2026 9:54 पूर्वाह्न

printer

ब्राजील, भारतीय फुटबॉल टीम से कोलकाता में अंतरराष्ट्रीय मैत्री मैच खेलेगा

पांच बार का फीफा विश्व कप विजेता ब्राजील, भारतीय फुटबॉल टीम से कोलकाता में अंतरराष्ट्रीय मैत्री मैच खेलेगा। यह मैच 3 अक्टूबर को सॉल्ट लेक स्टेडियम में खेला जाएगा। अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ ने कल इसकी घोषणा की।

ब्राजील फुटबॉल महासंघ ने बताया कि देश की सीनियर पुरुष टीम इससे पहले ऑस्ट्रेलिया के साथ दो मैत्री मैच खेलेगी। 25 सितंबर को टाउन्सविले में ऑस्ट्रेलिया के साथ पहला मैच और 29 सितंबर को ब्रिस्बेन में दूसरा मैच होगा। 3 अक्टूबर को कोलकाता में ब्राजील और भारत की सीनियर पुरुष राष्ट्रीय टीमों के बीच पहली बार आमना-सामना होगा।