अगस्त 22, 2026 8:22 पूर्वाह्न

printer

विश्व बैडमिंटन चैंपियनशिप: सेमीफाइनल में आज त्रिषा जॉली और गायत्री गोपीचंद का मुकाबला चीन की जोड़ी से

बीडब्ल्यूएफ विश्व बैडमिंटन चैंपियनशिप के महिला डबल्स सेमीफाइनल में आज भारत की त्रिषा जॉली और गायत्री गोपीचंद की जोड़ी का सामना शीर्ष वरीयता प्राप्त चीन की लियू शेंग शू और टैन निंग से होगा। क्‍वार्टर फाइनल में कल त्रिषा और गायत्री ने चीन की जिया यी फैन और झांग शू शियान को 16-21, 21-15, 21-13 से हराया। इस जीत से त्रिषा और गायत्री ने प्रतियोगिता में भारत का एक पदक तय कर लिया है।
 
विश्व चैंपियनशिप के महिला डबल्‍स का पदक जीतने वाली त्रिषा और गायत्री दूसरी भारतीय जोड़ी भी बन गई हैं। इससे पहले, ज्वाला गुट्टा और अश्विनी पोनप्पा ने 15 वर्ष पहले लंदन में कांस्य पदक जीता था।
 
इस बीच, पुरुष डबल्‍स क्‍वार्टर फाइनल में सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी की जोड़ी चीन के लियांग वेई केंग और वांग चांग से हारकर टूर्नामेंट से बाहर हो गई।