अगस्त 22, 2026 7:41 पूर्वाह्न

printer

भारतीय भाला फेंक खिलाड़ी नीरज चोपड़ा ने लुज़ान डायमंड लीग में जीता रजत पदक

भारतीय भाला फेंक खिलाड़ी नीरज चोपड़ा ने लुज़ान डायमंड लीग में रजत पदक जीत लिया है। उन्‍होंने 88.05 मीटर तक भाला फेंक कर दूसरा स्थान हासिल किया। नीरज श्रीलंका के रमेश थरंगा पथिराज से सिर्फ नौ सेंटीमीटर पीछे रहे। रमेश ने 88.14 मीटर तक भाला फेंक कर पहला स्‍थान प्राप्‍त किया। 
 
एंडर्सन पीटर्स 86.69 मीटर के साथ तीसरे स्थान पर रहे। केशॉर्न वालकॉट को 83.71 मीटर के साथ चौथा स्थान मिला।