अमस्टलफेन में एफआईएच महिला हॉकी विश्व कप के अपने पहले मैच में भारतीय टीम को कल नीदरलैंड से 0-2 से हार का सामना करना पड़ा। नीदरलैंड ने दोनों गोल पैनल्टी कॉर्नर से किए। इसके साथ ही मौजूदा चैंपियन नीदरलैंड ने सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है। भारत को अब सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए पूल-ई में अपने अंतिम मैच में ऑस्ट्रेलिया को हराना ही होगा। इसके अलावा नीदरलैंड को चीन पर जीत भी दर्ज करनी होगी।
News On AIR | अगस्त 22, 2026 6:26 पूर्वाह्न
एफआईएच महिला हॉकी विश्व कप: भारत को हराकर नीदरलैंड्स ने सेमीफाइनल में जगह बनाई