अगस्त 22, 2026 6:29 पूर्वाह्न

printer

मिर्जा फखरुल इस्लाम आलमगीर ने बांग्लादेश के 23वें राष्ट्रपति के रूप में शपथ ली

बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी के वरिष्ठ नेता मिर्जा फखरुल इस्लाम आलमगीर ने कल ढाका के बंगभवन में बांग्लादेश के 23वें राष्ट्रपति के रूप में शपथ ली। उन्हें संसद के उपाध्यक्ष कैसर कमाल ने पद की शपथ दिलाई।

आलमगीर गुरुवार को राष्ट्रपति चुनाव में 255 वोट हासिल कर निर्वाचित हुए। उन्होंने विपक्षी गठबंधन के उम्मीदवार ओली अहमद को हराया, जिन्हें 88 वोट मिले। यह चुनाव खास रहा, क्योंकि 35 साल में पहली बार बांग्लादेश के राष्ट्रपति चुनाव में एक से ज्यादा उम्मीदवार मैदान में थे। यह चुनाव पूर्व राष्ट्रपति मोहम्मद शहाबुद्दीन के इस्तीफे के बाद हुआ। उन्होंने पिछले महीने गंभीर स्वास्थ्य कारणों का हवाला देते हुए पद छोड़ दिया था।