भारत ने एशियाई महिला हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी की शुरुआत जीत के साथ की है। भारतीय महिला टीम ने आज अपने पहले मुकाबले में मलेशिया को चार-एक से हराया। भारत के लिए मुमताज़ खान, सलीमा टेटे, पूजा साहू और लालरेमसियामी ने गोल किया। इससे पहले, जापान ने कोरिया को एक-शून्य और चीन ने थाईलैंड को सात-शून्य से हराया था।
News On AIR | नवम्बर 19, 2026 8:11 अपराह्न
महिला हॉकी: भारत ने मलेशिया को 4-1 से हराया