सऊदी अरब की राजधानी रियाद में एक टावर पर हुए ड्रोन हमले की जिम्मेदारी हुती विद्रोहियों ने ली है। हमले में इमारत को नुकसान पहुंचा है, हालांकि किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। सऊदी अरब के नागरिक सुरक्षा महानिदेशालय ने बताया है कि हमले में किंग अब्दुल्ला वित्तीय जिले की एक इमारत को नुकसान पहुंचा है। इस टावर में सऊदी अरब के संप्रभु धन कोष का मुख्यालय है।
इस बीच, सऊदी अरब के नेतृत्व वाले गठबंधन ने कहा है कि उसने देश के दक्षिणी हिस्से में हुती विद्रोहियों के कई ड्रोनों को रोककर नष्ट कर दिया है। नागरिक सुरक्षा विभाग ने नजरां, रियाद, अल खर्ज, जिजान, आभा और खमीस मुशैत सहित देश के कई इलाकों में खतरे की चेतावनी जारी की है।
हुती समर्थित अल-मसीरा टीवी के अनुसार, समूह ने सऊदी अरब के रणनीतिक ठिकानों को निशाना बनाकर चार सैन्य अभियान चलाने की जिम्मेदारी ली है।