57वां भारतीय अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव- इफ्फी 2026 आज शाम भव्य उद्घाटन समारोह के साथ शुरू होगा। मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत और महोत्सव के निदेशक तथा फिल्म निर्माता आशुतोष गोवारिकर नौ दिन के इस आयोजन का उद्घाटन करेंगे।
इस वर्ष महोत्सव की विषयवस्तु है- सीमाओं से परे कहानियां। महोत्सव की उद्घाटन फिल्म पावेल पावलिकोव्स्की के निर्देशन में बनी ‘फादरलैंड’ आज महोत्सव के सभी आयोजन स्थलों पर प्रदर्शित की जाएगी। आकाशवाणी इस आयोजन की विशेष कवरेज कर रहा है।