भारत के लक्ष्य सेन, किदाम्बी श्रीकांत और रक्षिता रामराज हांगकांग ओपन बैडमिंटन टूर्नामेंट में आज अपने-अपने क्वार्टरफाइनल मैच खेलेंगे। पुरुष सिंगल्स में, लक्ष्य सेन का सामना सिंगापुर के लोह कीन यू से होगा। प्री-क्वार्टर फाइनल में लक्ष्य ने डेनमार्क के रासमस गेमके को 21-11, 21-18 से हराकर अंतिम आठ में प्रवेश किया। किदाम्बी श्रीकांत का सामना थाईलैंड के कुनलावत विटिडसर्न से होगा।
महिला सिंगल्स में, रक्षिता रामराज का सामना थाईलैंड की पोर्नपावी चोचुवोंग से होगा। रक्षिता ने प्री-क्वार्टर फाइनल में चीन की चेन यूफेई को 21-18, 24-22 से हराया।
सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी ने मलेशिया के नूर मोहम्मद अजरीन अयूब और टैन वी किओंग को 21-19, 21-16 से हराकर पुरूष डबल्स के क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई। क्वार्टर फाइनल में आज सात्विक और चिराग का सामना चीन के हू के युआन और लिन जियांग यी से होगा।