नवम्बर 28, 2026 8:23 पूर्वाह्न

printer

हॉकी महिला एशियाई चैंपियनशिप के खिताबी मुकाबले में आज भारत और चीन आमने-सामने

भोपाल में महिला एशियाई चैंपियन्‍स ट्रॉफी हॉकी प्रतियोगिता के फाइनल में आज मौजूदा चैंपियन भारत का मुकाबला चीन से होगा। यह मैच शाम सात बजे से शुरू होगा।

भारत ने कल दूसरे सेमीफाइनल में मलेशिया को 6-2 से पराजित किया। भारत ने छह में से पांच गोल पेनेल्‍टी कॉर्नर से किए। विजेता टीम के लिए दीपिका ने दो तथा मुमताज खान, नवनीत कौर, सुनेलिता टोप्‍पो और इशिका ने एक-एक गोल किए।

चीन ने सेमीफाइनल में जापान को 1-0 से हराया था।