सितम्बर 13, 2026 8:39 पूर्वाह्न

printer

पश्चिम बंगाल सरकार ने पूर्वी मेदिनीपुर जिले में डीआरडीओ के हथियार और मिसाइल परीक्षण केन्‍द्र स्थापित करने का प्रस्‍ताव स्‍वीकार किया

पश्चिम बंगाल के पूर्वी मेदिनीपुर जिले के तटीय गांव जुनपुट में एक और हथियार तथा मिसाइल परीक्षण रेंज स्‍थापित की जाएगी। मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी ने राज्य में हथियार और मिसाइल परीक्षण रेंज स्थापित करने के लिए रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन-डीआरडीओ के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह पश्चिम बंगाल के विकास के लिए एक बड़ी परियोजना होगी।

यह उड़ीसा की चांदीपुर परीक्षण रेंज के अलावा आंध्र प्रदेश में प्रस्तावित परीक्षण केंद्र के बाद डीआरडीओ का तीसरा प्रमुख केंद्र होगा। भारत के पास ओडिशा में दो प्रक्षेपण परिसरों में संचालित एक मिसाइल परीक्षण सुविधा है, जिसे एकीकृत परीक्षण रेंज के रूप में जाना जाता है।