बिहार, गुजरात और मध्य प्रदेश की तीन विधानसभा सीटों के लिए आज हुए उपचुनाव शांतिपूर्ण संपन्न हुए। बिहार की बांकीपुर, गुजरात की मंजलपुर और मध्य प्रदेश की दतिया विधानसभा सीटों पर मतदान हुआ।
चुनाव आयोग के अनुसार बांकीपुर विधानसभा में मतदान प्रतिशत 34 प्रतिशत से अधिक, मंजलपुर में 37 प्रतिशत से अधिक और दतिया विधानसभा में 71 प्रतिशत से अधिक मतदान हुआ।