जून 24, 2026 5:28 अपराह्न | defence cooperation

printer

भारत और यूएई ने रक्षा सहयोग को आगे बढ़ाने के लिए सामरिक रक्षा साझेदारी बैठक की

भारत और संयुक्‍त अरब अमीरात – यू ए ई ने आज नई दिल्ली में सामरिक रक्षा साझेदारी ढांचे के अंतर्गत रक्षा सहयोग को आगे बढ़ाने के लिए एक बैठक आयोजित की। रक्षा मंत्रालय ने सोशल मीडिया पोस्ट में बताया कि बैठक की सह-अध्यक्षता अंतर्राष्ट्रीय सहयोग के संयुक्त सचिव अमिताभ प्रसाद और यूएई के ब्रिगेडियर स्टाफ जमाल इब्राहिम मोहम्मद इब्राहिम अलमार-जूकी ने की। इसमें आगे कहा गया कि चर्चा का मुख्य विषय रक्षा उद्योग सहयोग का विस्तार करना, नवाचार को बढ़ावा देना, विशिष्ट तकनीकों का लाभ उठाना और समुद्री सुरक्षा को मजबूत करना था।