अगस्त 21, 2026 11:33 पूर्वाह्न | FIH World Cup

printer

एफआईएच विश्व कप: दूसरे पूल चरण में नीदरलैंड्स से भिड़ेगी भारतीय महिला हॉकी टीम

हॉकी में, आज अम्स्टल्फेन में एफआईएच विश्व कप के दूसरे पूल चरण के पहले मैच में भारतीय महिला टीम का मुकाबला नीदरलैंड्स से होगा। यह मैच भारतीय समयानुसार रात साढ़े नौ बजे शुरू होगा।

    इससे पहले, कल पूल डी के अपने आखिरी मैच में इंग्लैंड के साथ बिना किसी गोल के ड्रॉ खेलने के बाद भारत दूसरे दौर में पहुंच गया। दोनों टीमों ने मौके बनाए लेकिन गोल करने में नाकाम रहीं। पूरे मैच के दौरान भारत का डिफेंस मज़बूत बना रहा। भारत ने विशेषकर तनावपूर्ण दूसरे हाफ के दौरान इंग्लैंड के कई पेनल्टी कॉर्नर रोके। इस ड्रॉ की मदद से सलीमा टेटे की कप्तानी वाली भारतीय टीम पूल डी में दूसरा महत्वपूर्ण स्थान हासिल करने में सफल रही।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला