अगस्त 21, 2026 6:42 पूर्वाह्न | Ladakh

printer

केंद्रीय मंत्रिमंडल ने लद्दाख में जम्मू और कश्मीर उच्च न्यायालय की खण्‍डपीठ स्थापित करने को स्‍वीकृति दी

केंद्रीय मंत्रिमंडल ने लद्दाख में जम्मू और कश्मीर उच्च न्यायालय की खण्‍डपीठ स्थापित करने को स्‍वीकृति दे दी है। गृह मंत्री अमित शाह ने सोशल मीडिया पोस्ट के माध्यम से इसकी जानकारी दी। श्री शाह ने कहा कि इस निर्णय से लद्दाख के दूरदराज के इलाकों में रहने वाले नागरिकों को न्याय और उन्हें मिलने वाली कानूनी सेवाओं का लाभ उठाने में लगने वाला समय कम हो जाएगा। उन्होंने कहा कि सरकार लद्दाख के सर्वांगीण विकास और संवैधानिक सुरक्षा उपायों को सुनिश्चित करने के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध है।