सितम्बर 30, 2026 12:17 अपराह्न
62
लद्दाख में लिलियम फूलों की पहली व्यावसायिक खेप एयर कार्गो से रवाना
केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख में एक नई कृषि पहल की शुरुआत हुई। उपराज्यपाल वी. के. सक्सेना ने लद्दाख में उगाए गए लिलियम फूलों की पहली व्यावसायिक खेप को एयर कार्गो से रवाना किया। इस मौके पर उपराज्यपाल ने कहा कि यह लद्दाख के कृषि क्षेत्र में एक नए अध्याय की शुरुआत है। उन्होंने कहा कि ठंडे रेगिस्तान के रूप में पहचाने जाने वाले लद्दाख में भी अब फूलों की खेती सफल हो रही है। प्रधानमंत्री के प्रोत्साहन और केंद्र शासित प्रदेश प्रशासन की पहल पर फूलों की खेती का पायलट प्रोजेक्ट शुरू किया गया था। लद्दाख क...