लद्दाख में आगामी दो दिवसीय द्रास महोत्सव, 4 और 5 सितंबर को आयोजित किया जाएगा। हाल ही में नए जिले के रूप में घोषित द्रास की पर्यटन, सांस्कृतिक और साहसिक क्षमता को प्रदर्शित करने के लिए एक प्रमुख मंच प्रदान करेगा।
आकाशवाणी से बात करते हुए, द्रास के उपायुक्त इम्तियाज काचो ने कहा कि नए जिले के गठन के बाद द्रास महोत्सव का पुनरुद्धार विशेष महत्व रखता है। उन्होंने कहा कि द्रास महोत्सव पहले भी आयोजित किया जाता था, लेकिन हाल के वर्षों में इसमें अंतराल आ गया था।
द्रास महोत्सव में पर्यावरण-अनुकूल साहसिक और प्रकृति भ्रमण, विरासत स्थलों का भ्रमण, हॉर्स पोलो, टेंट पेगिंग, सांस्कृतिक कार्यक्रम और युवा गतिविधियों सहित कई प्रकार की गतिविधियाँ शामिल होंगी।
इसमें नशा मुक्त भारत अभियान के तहत आयोजित इस महोत्सव में जागरूकता कार्यक्रम भी शामिल होंगे। महोत्सव के दूसरे दिन शिक्षक दिवस को ध्यान में रखते हुए कई कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।