लद्दाख में आज मारपूचू के पास द्रास नदी में एक वाहन गिरने से एक व्यक्ति की मौत की पुष्टि हुई है, जबकि तीन अन्य लापता हैं। वाहन में चार लोग सवार थे।
घटना के बाद लद्दाख पुलिस, भारतीय सेना और स्थानीय निवासियों द्वारा खोज और बचाव अभियान शुरू किया गया।
अधिकारियों ने बताया कि एक व्यक्ति का शव बरामद कर लिया गया है, जबकि तीन लापता व्यक्तियों की तलाश जारी है।