अगस्त 21, 2026 6:17 पूर्वाह्न | 12th BRICS Communications Ministers' Meeting

printer

भारत आज पुणे में करेगा 12वीं ब्रिक्स संचार मंत्रियों की बैठक की मेजबानी

भारत आज पुणे में 12वीं ब्रिक्स संचार मंत्रियों की बैठक की मेजबानी करेगा। बैठक की अध्यक्षता संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया करेंगे। इसमें ब्रिक्स सदस्य देशों के संचार मंत्री और वरिष्ठ प्रतिनिधि सूचना और संचार प्रौद्योगिकी, डिजिटल परिवर्तन, नवाचार को मजबूत करने पर विचार-विमर्श करेंगे।  बैठक का विषय है लचीले भविष्य के लिए नवाचार, सहयोग और परिवर्तन। विचार-विमर्श में ब्रिक्स देशों और व्यापक वैश्विक दक्षिण में डिजिटल परिवर्तन का समर्थन करने के लिए व्यावहारिक सहयोग को बढ़ाने और सर्वोत्तम प्रथाओं को साझा करने पर भी ध्यान केंद्रित किया जाएगा।