अगस्त 20, 2026 7:26 पूर्वाह्न

views 44

रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह की आर्मेनिया यात्रा पूरी, रक्षा सहयोग बढ़ाने पर बनी सहमति

रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह ने आर्मेनिया की अपनी दो दिन की यात्रा पूरी कर ली है। यात्रा के दौरान, उन्होंने आर्मेनिया के उप रक्षा मंत्री करेन ब्रुट्यान और जनरल स्टाफ प्रमुख एडवर्ड अस्र्यान के साथ द्विपक्षीय बैठकें कीं।     रक्षा मंत्रालय ने बताया कि बातचीत में रक्षा और सैन्य-तकनीकी सहयोग के सभी पहलुओं पर चर्चा हुई, जिसमें क्षमता निर्माण, प्रशिक्षण, सैन्य-तकनीकी सहयोग और रक्षा अनुसंधान और विकास पर विशेष जोर दिया गया। मंत्रालय ने यह भी कहा कि दोनों पक्षों ने भारतीय और आर्मेनियाई सशस्त्र बलों के बीच...

जून 24, 2026 5:28 अपराह्न

views 40

भारत और यूएई ने रक्षा सहयोग को आगे बढ़ाने के लिए सामरिक रक्षा साझेदारी बैठक की

भारत और संयुक्‍त अरब अमीरात - यू ए ई ने आज नई दिल्ली में सामरिक रक्षा साझेदारी ढांचे के अंतर्गत रक्षा सहयोग को आगे बढ़ाने के लिए एक बैठक आयोजित की। रक्षा मंत्रालय ने सोशल मीडिया पोस्ट में बताया कि बैठक की सह-अध्यक्षता अंतर्राष्ट्रीय सहयोग के संयुक्त सचिव अमिताभ प्रसाद और यूएई के ब्रिगेडियर स्टाफ जमाल इब्राहिम मोहम्मद इब्राहिम अलमार-जूकी ने की। इसमें आगे कहा गया कि चर्चा का मुख्य विषय रक्षा उद्योग सहयोग का विस्तार करना, नवाचार को बढ़ावा देना, विशिष्ट तकनीकों का लाभ उठाना और समुद्री सुरक्षा को मजब...