अगस्त 20, 2026 7:26 पूर्वाह्न | defence cooperation

printer

रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह की आर्मेनिया यात्रा पूरी, रक्षा सहयोग बढ़ाने पर बनी सहमति

रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह ने आर्मेनिया की अपनी दो दिन की यात्रा पूरी कर ली है। यात्रा के दौरान, उन्होंने आर्मेनिया के उप रक्षा मंत्री करेन ब्रुट्यान और जनरल स्टाफ प्रमुख एडवर्ड अस्र्यान के साथ द्विपक्षीय बैठकें कीं।

    रक्षा मंत्रालय ने बताया कि बातचीत में रक्षा और सैन्य-तकनीकी सहयोग के सभी पहलुओं पर चर्चा हुई, जिसमें क्षमता निर्माण, प्रशिक्षण, सैन्य-तकनीकी सहयोग और रक्षा अनुसंधान और विकास पर विशेष जोर दिया गया। मंत्रालय ने यह भी कहा कि दोनों पक्षों ने भारतीय और आर्मेनियाई सशस्त्र बलों के बीच ‘संयुक्त सेवा स्टाफ वार्ता’ को संस्थागत बनाने के लिए ‘संदर्भ की शर्तें’ का आदान-प्रदान किया।

    यात्रा के दौरान ही, संयुक्त सहयोग, नवाचार और अनुसंधान के क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने के लिए दोनों देशों के रक्षा मंत्रालयों के बीच एक समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर किए गए।

    मंत्रालय ने कहा कि इस यात्रा से द्विपक्षीय, क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर भारत और आर्मेनिया के विचारों में बढ़ती समानता का पता चलता है।