राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी -एनटीए ने कहा है कि उत्तर की चुनौती प्रणाली सभी विद्यार्थियों के लिए निष्पक्ष है। एनटीए ने इसके महंगे होने की चिंताओं को खारिज कर दिया है। एनटीए की उत्तर की चुनौती एक ऑनलाइन प्रक्रिया है जिसमें जेईई मेन, नीट या यूजीसी नेट परीक्षा देने वाले उम्मीदवार अस्थाई उत्तर में मौजूद गलतियों पर आपत्ति जता सकते हैं। एनटीए ने एक सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि अगर कोई भी उम्मीदवार किसी प्रश्न को चुनौती देता है और विषय विशेषज्ञ उस चुनौती को स्वीकार कर लेते हैं, तो संशोधित उत्तर परीक्षा देने वाले सभी उम्मीदवार पर लागू होता है। एनटीए ने कहा कि उत्तर को चुनौती देने पर फीस इसलिए ली जाती है ताकि अकारण की चुनौती से बचा जा सके और अगर चुनौती सही साबित होती है तो फीस वापस कर दी जाती है। एनटीए ने बताया कि जिस उम्मीदवार की चुनौती सही मानी जाती है, उसे प्रति प्रश्न 200 रुपये वापस किए जाते हैं। एनटीए ने कहा कि फीस का उदेद्श्य अकारण की चुनौती को रोकना है, न कि सही चुनौती से लाभ लेना। किसी भी उम्मीदवार की सही चुनौती लाखों दूसरे उम्मीदवारों के रिकॉर्ड को सही कर सकती है।
News On AIR | अगस्त 21, 2026 6:14 पूर्वाह्न | NTA
एनटीए ने उत्तर चुनौती प्रणाली को बताया निष्पक्ष; कहा फीस का उदेद्श्य अकारण की चुनौती को रोकना