उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन अंडमान और निकोबार द्वीप समूह की यात्रा पर हैं। आज उन्होंने नेताजी सुभाष चंद्र बोस द्वीप के कई ऐतिहासिक स्थलों का दौरा किया। श्री राधाकृष्णन उस भवन में भी गये, जहां नेताजी सुभाष चंद्र बोस दिसंबर 1943 में अंडमान की ऐतिहासिक यात्रा के दौरान ठहरे थे।
उपराष्ट्रपति ने चर्च, सैनिक बैरकों, गन प्वाइंट क्षेत्र और स्मृतिका संग्रहालय का भी दौरा किया। इस दौरान उन्हें द्वीप समूह के समृद्ध इतिहास और भविष्य के विकास की योजनाओं के बारे में जानकारी दी गई।