अगस्त 14, 2026 5:31 अपराह्न

views 36

उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन रविवार से दो दिन के तमिलनाडु दौरे पर जाएंगे

उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन रविवार से दो दिन की तमिलनाडु दौरे पर जायेंगे। वे रविवार को चेंगलपट्टू में एस.आर.एम विज्ञान और प्रौद्योगिकी संस्थान के दीक्षांत समारोह में शामिल होंगे। वे चेन्नई में नागालैंड, मणिपुर और पश्चिम बंगाल के पूर्व राज्यपाल ला गणेशन की पहली पुण्यतिथि के समारोह में भी शामिल होंगे। इसके बाद उपराष्ट्रपति चेन्नई में 'एक राष्ट्रवादी मानसिकता की गूँज' नामक पुस्तक के विमोचन समारोह में शामिल होंगे। यह पुस्तक हिंदू मुन्नानी के संस्थापक स्वर्गीय के. रामगोपालन के विचारों और लेखन पर आ...

अगस्त 9, 2026 8:07 अपराह्न

views 77

उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस द्वीप के कई ऐतिहासिक स्थलों का दौरा किया

उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन अंडमान और निकोबार द्वीप समूह की यात्रा पर हैं। आज उन्‍होंने नेताजी सुभाष चंद्र बोस द्वीप के कई ऐतिहासिक स्थलों का दौरा किया। श्री राधाकृष्‍णन उस भवन में भी गये, जहां नेताजी सुभाष चंद्र बोस दिसंबर 1943 में अंडमान की ऐतिहासिक यात्रा के दौरान ठहरे थे।     उपराष्ट्रपति ने चर्च, सैनिक बैरकों, गन प्वाइंट क्षेत्र और स्मृतिका संग्रहालय का भी दौरा किया। इस दौरान उन्हें द्वीप समूह के समृद्ध इतिहास और भविष्य के विकास की योजनाओं के बारे में जानकारी दी गई।

जुलाई 14, 2026 8:50 अपराह्न

views 63

उपराष्ट्रपति राधाकृष्णन: संविधान लोकतांत्रिक स्थिरता और राष्ट्रीय एकता का आधार

उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन ने कहा कि संविधान लोकतांत्रिक स्थिरता और राष्ट्रीय एकता का आधार बना हुआ है और इसमें संशोधन करने की संसद की शक्ति देश को बदलते समय की ज़रूरतों को पूरा करने में सक्षम बनाती है। उपराष्ट्रपति ने नई दिल्ली में 'द वॉयस ऑफ़ जस्टिस: जस्टिस गवई स्पीक्स' नामक पुस्तक का विमोचन करते हुए यह बात कही। यह पुस्तक सर्वोच्‍च न्‍यायालय के पूर्व मुख्य न्यायाधीश न्‍यायमूर्ति भूषण रामकृष्ण गवई के भाषणों, व्याख्यानों और विचारों का संग्रह है।      उपराष्ट्रपति ने इस पुस्तक को एक महत्वपूर्ण...

नवम्बर 21, 2025 7:51 अपराह्न

views 77

उपराष्ट्रपति राधाकृष्णन कल से आंध्र प्रदेश के दो दिन के दौरे पर

उपराष्ट्रपति सी० पी० राधाकृष्णन कल से आंध्र प्रदेश के दो दिन के दौरे पर रहेंगे। वे पुट्टपर्थी स्थित श्री सत्य साईं उच्च शिक्षा संस्थान के 44वें दीक्षांत समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में भाग लेंगे। यात्रा के दूसरे दिन, उपराष्‍ट्रपति श्री सत्य साईं हिल व्यू स्टेडियम में आयोजित श्री सत्य साईं बाबा के शताब्दी समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। बाद में, वे पलासमुद्रम स्थित राष्ट्रीय सीमा शुल्क, अप्रत्यक्ष कर तथा नारकोटिक्स अकादमी के नए परिसर का भी दौरा करेंगे। उपराष्‍ट्रपति अखिल भारतीय स...