उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन रविवार से दो दिन की तमिलनाडु दौरे पर जायेंगे। वे रविवार को चेंगलपट्टू में एस.आर.एम विज्ञान और प्रौद्योगिकी संस्थान के दीक्षांत समारोह में शामिल होंगे। वे चेन्नई में नागालैंड, मणिपुर और पश्चिम बंगाल के पूर्व राज्यपाल ला गणेशन की पहली पुण्यतिथि के समारोह में भी शामिल होंगे। इसके बाद उपराष्ट्रपति चेन्नई में ‘एक राष्ट्रवादी मानसिकता की गूँज’ नामक पुस्तक के विमोचन समारोह में शामिल होंगे। यह पुस्तक हिंदू मुन्नानी के संस्थापक स्वर्गीय के. रामगोपालन के विचारों और लेखन पर आधारित है।
सोमवार को उपराष्ट्रपति तिरुवरूर में तमिलनाडु केंद्रीय विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में शामिल होंगे। इसके बाद वे तंजावुर में एस.ए.एस.टी.आर.ए. डीम्ड यूनिवर्सिटी के समारोह में शामिल होंगे।