सितम्बर 30, 2026 1:54 अपराह्न | Flood situation

printer

गंडक नदी का जलस्तर रिकॉर्ड स्तर पर, उत्तर बिहार में बाढ़ की स्थिति गंभीर

नेपाल के गंडक बेसिन और बिहार में हो रही लगातार बारिश से बिहार में गंडक नदी के जलस्तर में रिकॉर्ड बढ़ोतरी के बाद उत्तर बिहार में बाढ़ की स्थिति गम्भीर हो गयी है। कई स्थानों पर तटबंध टूटने के बाद जल संसाधन विभाग के अभियंता और कर्मी लगातार बाढ़ सुरक्षात्मक कार्य में जुटे हैं। बिहार के मुख्‍यमंत्री सम्राट चौधरी ने आज पश्चिमी चंपारण का हवाई सर्वेक्षण किया। इस दौरान उन्‍होंने प्रशासन को सतर्क रहने और बाढ़ प्रभावित इलाकों में राहत व बचाव कार्यों के लिए सभी आवश्‍यक प्रबंध सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।