सितम्बर 30, 2026 8:35 पूर्वाह्न | The Meteorological Department

printer

आंतरिक कर्नाटक, तमिलनाडु, केरलम और उत्तर पूर्वी राज्यों में मूसलाधार बारिश का अनुमान

मौसम विभाग ने आज कर्नाटक के अंदरूनी इलाकों, केरल, माहे, तमिलनाडु और पूर्वोत्तर राज्यों के कुछ हिस्सों में मूसलाधार बारिश का अनुमान लगाया है। आज तटीय आंध्र प्रदेश, पुद्दुचेरी, ओडिशा, मध्य प्रदेश, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में बिजली कड़कने और तेज़ हवाओं के साथ आंधी-तूफान की भी संभावना व्य्क्त की है।

    मौसम विभाग ने दिल्ली में आज आसमान साफ ​​रहने का अनुमान लगाया है, जिसमें अधिकतम तापमान लगभग 32 से 34 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान लगभग 20 से 22 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।