केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने कल नई दिल्ली में आयोजित 65वीं राष्ट्रीय कला प्रदर्शनी में 20 पुरस्कार विजेता कलाकारों को सम्मानित किया। यह प्रदर्शनी ललित कला अकादमी द्वारा आयोजित की गई थी। सभा को संबोधित करते हुए श्री शेखावत ने रचनात्मकता और सतत विकास के महत्व का उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर आयोजित ‘सेवा ही संस्कृति’ पहल यह दर्शाती है कि रचनात्मकता और सेवा भावना किस प्रकार सार्थक रूप से एक साथ आ सकती हैं। उन्होंने ललित कला अकादमी के विभिन्न क्षेत्रों में किए गए प्रयासों की सराहना की, जिनमें ‘कचरे से चमत्कार’ पहल भी शामिल है, जो बेकार पड़ी सामग्रियों को एक नई कलात्मक अभिव्यक्ति देती है और सतत विकास को बढ़ावा देने में कला की भूमिका को उजागर करती है।
News On AIR | सितम्बर 30, 2026 7:12 पूर्वाह्न | Award-Winning Artists at 65th National Exhibition of Art
केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने 65वीं राष्ट्रीय कला प्रदर्शनी में विजेता कलाकारों को सम्मानित किया