गृह मंत्री अमित शाह आज पंजाब दौरे पर रहेंगे और जालंधर में नशा मुक्त पंजाब यात्राओं को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। इस अवसर पर वे एक सभा को भी संबोधित करेंगे। भारतीय जनता पार्टी-भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन द्वारा इस महीने 18 सितंबर को पठानकोट से शुरू की गई ये यात्राएं 13 दिनों में सभी 117 विधानसभा क्षेत्रों में चार हजार किलोमीटर की दूरी तय कर चुकी हैं। इन यात्राओं का उद्देश्य पंजाब में मादक पदार्थों के खिलाफ लड़ाई को जन आंदोलन में बदलना है।
इन यात्राओं का मुख्य केंद्र पंजाब के सामने मौजूद तीन प्रमुख चुनौतियां हैं। इनमें मादक पदार्थों के बढ़ते दुरुपयोग, बिगड़ती कानून व्यवस्था और शासन के सभी स्तरों पर भ्रष्टाचार शामिल हैं।