उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन चार पूर्वोत्तर राज्यों के अपने दौरे में कल ईटानगर जायेंगे। बुधवार को उपराष्ट्रपति अरुणाचल प्रदेश विधानसभा के एक विशेष सत्र में शामिल होंगे और विधानसभा गैलरी-सह-संग्रहालय का अवलोकन करेंगे। वे ईटानगर में ‘न्येदार नाम्लो’, जवाहरलाल नेहरू राज्य संग्रहालय और श्रवण एवं दृष्टि बाधित बच्चों के लिए बने ‘दोन्यी पोलो मिशन स्कूल’ का भी दौरा करेंगे। उपराष्ट्रपति के इस दौरे के मद्देनजर सुरक्षा कारणों से पापुम पारे जिला प्रशासन ने 8 और 9 सितंबर 2026 को पूरी तरह से “नो-फ्लाई ज़ोन” घोषित कर दिया है। प्रशासन ने चेतावनी दी है कि ड्रोन या ऐसे अन्य हवाई उपकरणों का अनधिकृत संचालन आदेश का उल्लंघन माना जाएगा और कानूनी तौर पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। वीवीआईपी दौरे से पहले अधिकारियों ने राष्ट्रीय राजमार्ग-415 सहित प्रमुख मार्गों की साफ-सफाई और सड़कों को दुरुस्त करने पर विशेष ध्यान दिया है।
News On AIR | सितम्बर 7, 2026 10:01 अपराह्न
उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन चार पूर्वोत्तर राज्यों के अपने दौरे में कल ईटानगर जायेंगे