अगस्त 2, 2026 8:13 पूर्वाह्न

printer

उज्बेकिस्तान के विदेश मंत्री सैदोव बख्तियार ओदिलोविच आज से चार दिवसीय भारत यात्रा पर

उज्बेकिस्तान के विदेश मंत्री सैदोव बख्तियार ओदिलोविच आज से चार दिवसीय भारत यात्रा पर रहेंगे। विदेश मंत्रालय ने बताया कि यात्रा के दौरान वह राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से राष्ट्रपति भवन में मुलाकात करेंगे। साथ ही, विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर के साथ द्विपक्षीय वार्ता भी करेंगे।

उज्बेकिस्तान के विदेश मंत्री नई दिल्ली में आयोजित एक व्यापार मंच में भी भाग लेंगे। इस यात्रा के दौरान दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय संबंधों, व्यापार और निवेश सहित विभिन्न क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने पर चर्चा होगी।