प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से नशा मुक्त युवा – विकसित भारत संकल्प अभियान की शुरुआत करेंगे। नशे की लत के ख़िलाफ़ सौ सप्ताह तक चलने वाले इस अभियान में देश भर के 10 हज़ार से अधिक स्थानों से युवा भाग लेंगे। माय भारत वॉलंटियर्स, यूथ क्लब, स्कूल, कॉलेज, विश्वविद्यालय, गैर-सरकारी संगठन, उद्योग संगठनों और 125 से अधिक आध्यात्मिक संगठन के प्रतिनिधि भी इस कार्यक्रम में वर्चुअल रूप से जुड़ेंगे।
इस अभियान के अंतर्गत, प्रत्येक रविवार को नशा-उन्मूलन के लिए जागरूकता गतिविधियां चलाई जाएंगी। इनमें खेलकूद, वॉकथॉन, ध्यान सत्र, सांस्कृतिक कार्यक्रम, जागरूकता अभियान, नुक्कड़ नाटक, चर्चा मंच, कला प्रतियोगिताएं और सामुदायिक कार्यक्रम शामिल होंगे। इसका उद्देश्य युवाओं को नशे की लत से दूर रहने के लिए प्रेरित करना है।