अप्रैल 26, 2026 1:25 अपराह्न

printer

अमरीका: व्हाइट हाउस कॉरेस्पोंडेंट रात्रिभोज में गोलीबारी, राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप को सुरक्षित निकाला गया

अमरीका में राजधानी वॉशिंगटन के एक होटल में हथियारों से लैस एक अज्ञात व्‍यक्ति की गोलीबारी के बाद अमरीका के राष्‍ट्रपति डॉनल्‍ड ट्रंप और अन्‍य शीर्ष अधिकारियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। यह घटना व्हाइट हाउस कॉरेस्पोंडेंट्स डिनर के दौरान हुई जो अमरीकी राष्ट्रपति कार्यालय को कवर करने वाले संवाददाताओं के लिए होने वाला सालाना आयोजन है। घटना के समय राष्‍ट्रपति ट्रंप, उनकी पत्नी मेलानिया ट्रंप, उप-राष्‍ट्रपति जेडी वेंस और उनकी पत्नी उषा वेन्‍स मौजूद थीं जिन्हें खुफिया सेवा अधिकारियों और अन्‍य सुरक्षाकर्मियों ने तुरंत सुरक्षित निकाल लिया। बाद में, राष्‍ट्रपति ट्रंप ने व्‍हाइट हाउस में एक संवाददाता सम्‍मेलन में बताया कि सुरक्षाकर्मियों ने घटना के सिलसिले में कैलिफोर्निया के एक व्‍यक्ति को हिरासत में लिया है जिसकी पहचान 31 वर्षीय कोल टॉमस एलन के रूप में हुई हे। एक सुरक्षाकर्मी को गोली लगी लेकिन वह बुलेट प्रूफ जैकेट के कारण बच गया। 
 
पिछले दो वर्षों में राष्‍ट्रपति ट्रंप पर हत्‍या के दो प्रयास हुए हैं। उन पर 13 जुलाई 2024 को पेंसिल्वेनिया के बटलर में राष्‍ट्रपति चुनाव की प्रचार रैली में पहला हमला हुआ था। एक  अन्य हमला 15 सितम्‍बर 2024 को फ्लोरिडा के पाम बीच पर हुआ था।