अमरीका में दक्षिणी कैलिफोर्निया के मोजावे स्थित अमरीकी वायु सेना के अड्डे से उड़ान भरने के तुरंत बाद एक बी-52 बमवर्षक विमान कल रात दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिसमें सवार सभी आठ लोगों की मौत हो गई। सोशल मीडिया पर अमरीकी सेना ने बताया कि एडवर्ड्स वायु सेना अड्डे पर स्थानीय समयानुसार सुबह लगभग 11 बजकर 20 मिनट पर विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने के सूचना मिलने के बाद आपातकालीन दल मौके पर पहुंच गया। इसके बाद हवाई अड्डे को बंद कर दिया गया और आने वाले विमानों का मार्ग बदल दिया गया। इस बीच, हवाई अड्डे के सभी गैर-व्यावसायिक आगंतुक पास निलंबित कर दिए गए। दुर्घटना का कारण अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाया है।
बोइंग बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस एक लंबी दूरी का बमवर्षक विमान है। इसे पारंपरिक और परमाणु हथियारों को ले जाने के लिए तैयार किया गया है। एडवर्ड्स वायु सेना अड्डा अमरीकी वायु सेना के विमान परीक्षण और विकास प्रयासों का एक बड़ा केंद्र है।